नोएडा में आज कोरोना के 31 नए केस, 28 मीडियाकर्मी भी शामिल



यूपी के नोएडा जिले में सोमवार को कोरोना के 31 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। एक प्राइवेट लैब में हुई सैंपल टेस्टिंग के बाद नोएडा के एक टीवी चैनल के 28 मीडियाकर्मी पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव मिले कोरोना मरीजों को क्वारंटीन में रखा गया है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा की दो बड़ी कंपनियों में कुल 11 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा में जिस प्राइवेट न्यूज चैनल के कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं, उसकी इमारत को फिलहाल सील कर दिया गया है। पॉजिटिव पाए गए 28 कर्मचारियों में से 15 कर्मी नोएडा एवं 13 दिल्ली में रहते हैं। वहीं ग्रेटर नोएडा की मोबाइल कंपनी में मिले 9 पॉजिटिव मरीजों में से 8 गौतमबुद्ध नगर और 1 गाजियाबाद का रहने वाला है। जिन दो मोबाइल कंपनियों में कोरोना मरीज मिले हैं, उनमें फिलहाल कामकाज बंद कर दिया गया है।

ढाई सौ के पार हुई मरीजों की संख्या

दूसरी ओर नोएडा में रविवार को कुछ अन्य मरीजों के भी कोरोना पॉजिटिव मिलने की जानकारी आई है। इनमें हरौला सेक्टर 5 में पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा सेक्टर-78 और जलवायु टावर सेक्टर-47 से भी एक-एक मरीज के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। नोएडा में इन मामलों के साथ अब तक मिले मरीजों की संख्या 250 के पार पहुंच गई है। इसके अलावा जिले में तमाम इलाके अब भी कंटेनमेंट जोन बने हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments