
नोएडा, ऑनलाइन डेस्क। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर को रेड जोन में बरकरार रखा गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी लिस्ट के अनुसार, गौतमबूद्ध नगर जिले को कोई छूट नहीं दी गई है। रेड जोन में होने की वजह से पहले की तरह सभी पाबंदियां बरकरार रहेंगीं। मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दादरी में लोगों को कई सहूलियत नहीं मिलेगी। रेड जोन में शामिल इन सभी जगहों पर कोरोना के मरीज लगातार मिल रहे हैं।
इससे पहले गौतमबुद्ध नगर को रेड जोन में शामिल किया गया था। शुक्रवार को गृह मंत्रालय की तरफ से जो सूची उत्तर प्रदेश के लिए जारी हुई उसमें गौतमबुद्ध नगर को रेड जोन में रखा गया है।
हॉटस्पॉट की लिस्ट
.jpg)
इसके अलावा विसरख गांव को भी हॉटस्पॉट में रखा गया है। इन जगहों पर लोगों को घर से निकलने की पाबंदी है। बता दें कि नोएडा में 10 स्थान हॉटस्पॉट जहां पर आरडब्लूए नहीं हैं। इसके संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
जिले में मरीजों की संख्या हुई 150 के पार
शुक्रवार को जिले में 17 नए मामलों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में मरीजों का आंकड़ा आंकड़ा 155 पहुंच गया है। जिले के 17 मरीजों में से 10 मरीज नोएडा सेक्टर 8 की झुग्गियों से हैं जबकि एक मरीज सेक्टर-10 स्थित जेजे कालोनी का है। इनमें वायरस के संक्रमण का कारण सीजफायर बताई गई। यहां सबसे पहले मिले चार पॉजिटिव केसों से ही मरीजों का दायरा बढ़ता जा रहा है। सेक्टर-9 में एक 36 वर्ष की महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है।
यह भी पढें: BREAKING : नोएडा: एक दिन में सबसे ज्यादा 17 मामले, 155 हुई मरीजों की संख्या
0 Comments